महाशिवरात्रि पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें, शिवालयों में हुए विविध आयोजन

महाशिवरात्रि

सागवाड़ा। शिवभक्तों ने शनिवार को नगर में भोले नाथ को शाही पालकी में बैठाकर भव्य शोभायात्रा निकाली। भोलेनाथ को पालकी में विराजित कर नगर में भ्रमण कराया। गमलेश्वर महादेव मंदिर से  शोभायात्रा शुरू हुई। फूलों से सजी पालकी में भोलेनाथ को विराजित किया गया। शिवभक्त पालकी को अपने कंधों पर लेकर भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजों पर एवं डीजे पर शंकर भोले बाबा के भजनों पर शिवभक्त थिरकते नजर आए।




महाशिवरात्रि

ये वीडियो भी देखे

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।  मुख्य चौराहे, सदर बाजार,  माड़वी चौक, पोल का कोठा होते हुई शोभायात्रा वापस गमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहा पर महाआरती हुई। 

 

महाशिवरात्रि

 

महाशिवरात्रि

वही क्षेत्र के सिद्धनाथ महादेव ठाकराडा, गौरेश्वर महादेव दिवडा, जेथोलेश्वर महादेव ओड, दुदेश्वर महादेव हड़माला, गमलेश्वर महादेव गोवाड़ी सहित कई अन्य शिवालयों में भी  सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। सागवाड़ा के शिवालय में भगवान शिव की आकर्षक झांकियां सजाई गई और विशेष श्रृंगार किया गया।

महाशिवरात्रि


भक्तों ने दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। भगवान को फूल, बील्व पत्र, धतूरा, दही व अन्य पूजन सामग्री अर्पण कर भक्तों ने सुख शांति की कामना की। इसी के साथ ही कई मंदिरों में शाम को भजन संध्या का भी आयोजन होने वाला है। जिसके लेकर भी भक्त व मंदिर प्रबंधन के लोग तैयारियों में जुटे हुए है।

महाशिवरात्रि

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!