मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2023 : रजिस्ट्रेशन करवाए ताकि 1 फरवरी से मिलने लगे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2023

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2023 : मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 31 जनवरी 2023 तक योजना में पंजीकरण करवाने पर 1 फरवरी 2023 से योजना में निशुल्क उपचार का लाभ ले सकेंगे। 

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

31 जनवरी 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर आमजन को योजना का लाभ 1 मई 2023 से मिल पाएगा। यह राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी फ्लैगशिप योजना है, जिसमें  प्रदेश का कोई भी परिवार 850 रुपए देकर योजना से जुड़ सकता है। योजना से जुडने के लिये उम्र, आयु, वर्ग, आय की कोई बाध्यता नही है।

सीएमएचओ डॉ. कांतिलाल पलात ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जल्द स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए नागरिक 31 जनवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन करवा लें। 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर परिवार को 1 फरवरी 2023 से योजना लाभ ले सकेंगे। 31 जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर योजना का लाभ 1 मई 2023 से मिल पाएगा। इसलिए वंचित परिवार ई-मित्रा पर 850 रुपए जमा करवाकर मंगलवार 31 जनवरी तक आवश्यक रूप से चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई 2021 से शुरु की गई थी।

जिन परिवारों की पॉलिसी 31 जनवरी 2023 तक वैद्य है, वें भी 31 जनवरी तक पॉलिसी रिन्यू करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद पंजीकरण अथवा पॉलिसी रिन्यू करवाने पर पंजीकृत परिवार को 1 मई 2023 से योजना में उपचार ले सकेंगे।

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!