होटल संचालक के खाते में डलवाए ठगी के 11.88 लाख रुपए: कुवैत से नौकरी के पैसे आने का झांसा देकर युवक ने की धोखाधड़ी, साइबर पुलिस जांच में जुटी



सागवाड़ा/साइबर थाना पुलिस ने एक होटल संचालक के बैंक खाते में 11.88 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक ने विदेश से पैसा भेजने का झांसा देकर नया खाता खुलवाया और उसका दुरुपयोग किया।

साइबर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, सागवाड़ा निवासी अशोक कुमार डांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अशोक अपने परिवार के साथ सागवाड़ा में “मेवाड़ भोजनालय” नामक होटल किराए पर चला रहे हैं। आरोपी नीलेश पुत्र चेतन कलाल, जो अक्सर उसके होटल पर खाना खाने आता था, उसी से उसकी पहचान हुई।

करीब 7 महीने पहले नीलेश ने अशोक को झांसे में लिया और कहा कि वह कुवैत में काम करता है तथा उसकी कमाई के पैसे भारत भेजने हैं, लेकिन उसके बैंक खाते की लिमिट खत्म हो गई है। उसने एक नया बैंक खाता खुलवाने का अनुरोध किया। अशोक ने भरोसा कर पंजाब नेशनल बैंक सागवाड़ा शाखा में अपने नाम से खाता खुलवाया और दस्तावेज दिए। एटीएम कार्ड भी नीलेश ने अपने पास रख लिया।

ये वीडियो भी देखे

कुछ दिनों बाद जब अशोक ने एटीएम वापस मांगा, तो नीलेश ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। संदेह होने पर अशोक बैंक गया, जहां उसे बताया गया कि उसके खाते से अवैध रूप से 11 लाख 88 हजार 760 रुपए का लेनदेन किया गया है और इस खाते से जुड़ी साइबर शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। इस पर बैंक ने खाता फ्रिज कर दिया। अशोक ने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!