माइंस में गिरने से 2 मजदूर घायल, मार्बल निकालते समय हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर

डूंगरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा गांव के पास शनिवार को एक माइंस से मार्बल निकालते समय 20 फीट नीचे गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। दोनों गंभीर घायल मजदूरों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

कोतवाली थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि थाना क्षेत्र के थाणा-मेवाडा मार्ग पर थाणा गांव के पास स्थित एक मार्बल माइंस में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान मजदूर मार्बल माइंस में 20 फीट ऊंचाई से मशीन के जरिये मार्बल निकाल रहे थे। मशीन से मार्बल निकालते समय मार्बल का एक हिस्सा अचानक से नीचे गिर गया। वहीं, काम रहे उदयपुर जावर माइंस निवासी राजेंद्र और पंचाराम कटारा भी 20 फीट ऊंचाई से माइंस में नीचे गिर गए। इससे राजेन्द्र और पंचाराम दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों के हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोट आई।

मजदूरों के माइंस में गिरने से हडकंप मच गया। अन्य मजदूरों ने दोनों घायल मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद माइंस से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को अन्य मजदूरों द्वारा निजी वाहन की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों को भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!