राजस्थान में सबसे बड़ी शादी: पांच लाख मेहमानों के लिए चार लाख किलो भोजन बन रहा, 6000 लोग खाना खिलाने, 2000 बनाने के लिए, ट्रैक्टर से परोस रहे

राजस्थान में अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह हो रहा है। इस विवाह की तैयारी करीब एक महीने से की जा रही है और विवाह का आयोजन शुक्रवार 26 मई को रखा गया है।

जयपुर। राजस्थान में अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह हो रहा है। इस विवाह की तैयारी करीब एक महीने से की जा रही है और विवाह का आयोजन शुक्रवार 26 मई को रखा गया है। बांरा शहर में होने वाले इस आयोजन के लिए पांच दिन से भट्टियां चल रही हैं और लगातार मिठाईयां और नमकीन बन रही है। इस आयोजन में करीब पांच लाख मेहमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी हिसाब से तैयारियां भी की जा रही है।

आयोजन सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मलेन के नाम से किया जा रहा है। इस आयोजन में 2200 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे मीडिया प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पूरी टीम काम पर लगी हुई है। एक महीने से काम चल रहा है। पांच दिन से खाना बन रहा है। आयोजन में आने वाले लोगों के लिए करीब तीन लाख किलो खाद्य सामग्री बन रही है। इसमें इसमें 800 क्विंटल नुक्ती, 800 क्विंटल बेसन की मिठाई बनकर तैयार हो गई है। इसके अलावा 350 क्विंटल नमकीन भी बनकर तैयार हो गए हैं। साथ ही 500 क्विंटल कैरी की लौंजी बन रही है। करीब पंद्रह सौ क्विंटल पूडी और सब्जी बननी है जो आज रात से शाम से बनना शुरु हो जाएगी। 26 तारीख को भोजन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

खाने में लोगों को नुक्ती, बेसन मिठाई, नमकीन, कैरी की लौंजी और पूड़ी परोसी जाएगी। ऐसे में प्रति व्यक्ति पर करीब 150 रुपए का खर्चा होगा। शादी के लिए बनी 800 क्विंटल नुक्ती को रखने के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली का उपयोग किया गया है। ट्रॉली में प्लास्टिक कवर लगाकर उनमें नुक्ती को रख दिया गया है, इसी तरह से बेसन की मिठाई को भी स्टोर करके रखा गया है, नमकीन को भी इसी तरह से बड़े पॉलिथीन के पैकेट में पैक करके रखा गया है।

Leave a Comment

CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!