महिला समूहों के 4.61 लाख हड़पे, आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर ने 2 जीएलओ सहित 3 के खिलाफ कराया केस दर्ज



डूंगरपुर/धंबोला थाने में एक फाइनेंस कंपनी के 2 जीएलओ और उसके एक साथी के खिलाफ महिला समूहों के लोन की किश्तें हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कुल 4 लाख 61 हजार 238 रुपए हड़प लिए। मामले में ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धंबोला थाना पुलिस के अनुसार आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर रजत त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ब्रांच मैनेजर ने बताया की सीमलवाड़ा में उनका ब्रांच कार्यालय है। उनकी कंपनी गांवो में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला समूहों को लोन देने का काम करती है। कंपनी में दिलीप मीणा और अंकित मीणा जीएलओ के पद पर काम करते है। ये दोनों महिला समूहों को लोन देकर उनसे किश्तों में रिकवरी करने का काम करते है।

दोनों जीएलओ ने अपने साथी लोकेश प्रजापत के साथ मिलकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की। लोकेश कंपनी का कर्मचारी नहीं है। तीनों ने 8 और 9 अक्टूबर महिला समूहों से किश्तों के रूप में 4 लाख 61 हजार 238 रुपए एकत्रित किए। लेकिन उन्होंने ये रकम कंपनी में जमा नही करवाई और हड़प लिए। इसका पता लगने पर दोनों से महिला समूहों से ली गई राशि को जमा करवाने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने राशि जमा नही करवाई और गबन कर लिया।

ये वीडियो भी देखे

ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों जीएलओ और उनके एक साथी के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया हुआ। फिलहाल पुलिस अब घटना को लेकर जांच कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!