दरवाजा खटखटाकर घर में घुसे 7 लुटेरे, सोने-चांदी के जेवरात व कैश लेकर फरार हुए बदमाश

Dungarpur News Today : धंबोला थाने में एक व्यक्ति ने 7 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। बदमाश आधी रात को शराब पीकर उसके घर आए। नॉनवेज मांगा और नहीं देने पर जबरन उसके घर में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और कैश लूट लिए। बदमाशों ने उसकी पत्नी से भी छेड़छाड़ की। लोगो के आने पर सभी बदमाश मौके से भाग गए।

धंबोला थाना पुलिस के अनुसार सुरेश खटीक पुत्र अंबालाल खटीक निवासी सागवाड़ा हाल सीमलवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सुरेश खटीक ने बताया कि वह नॉनवेज की दुकान चलाता है। 9 जून की रात के समय वह, उसकी पत्नी और 2 बच्चे घर में सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो 3 बाइक पर कुछ लड़के थे। उन्होंने नॉनवेज मांगा। मना करने पर बदमाश जबरन धक्का देते हुए उसके घर में घुस गए।

घर में बैग में पड़े 50 हजार रुपए, 3 तोला सोने और 20 तोला चांदी के जेवर लूट लिए और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पत्नी को जबरन घसीटते हुए बाहर खींचने लगे। विरोध करने और चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए। इस पर बदमाश मौके से भाग गए।

ये वीडियो भी देखे

पीड़ित सुरेश खटीक ने बताया कि जाते जाते बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। इस दौरान बदमाश अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। जिसे धंबोला पुलिस ने जब्त कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि अब बदमाश उसे फोन पर 1 लाख 80 हजार रुपए की फिरौती मांग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi