सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल, बाइक पेड़ से टकराने से हुआ हादसा, परिजनों को 5 घंटे बाद मिली सूचना



डूंगरपुर/रामसागड़ा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। डूंगरपुर अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। दोनों रात 10 बजे बाद घर से चले गया थे और 5 घंटे बाद परिजनों को एक्सीडेंट का पता लगा।

नलवा निवासी कोकिला कोटेड मीणा ने बताया की उसका बेटा अश्विन (19) पुत्र बदा कोटेड और गांव का ही बंशी (19) पुत्र लाला कोटेड दोनों ने रात 10 बजे तक थ्रेसर से गेंहू की फसल निकालने का काम किया। इसके बाद दोनों एक साथ बिना कुछ बताए निकल गए, जिसका उन्हें भी पता नहीं है। लेकिन आज तड़के करीब 4 बजे अश्विन को होश आया तो फोन कर बताया की उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। रामसागड़ा के पास महुए के पेड़ से बाइक टकराने से दोनों गंभीर घायल हालत में नीचे पड़े थे। दोनों के हाथ, पैर और सिर पर चोटें आई थी। वहीं, बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। दोनों को एम्बुलेंस से डूंगरपुर हॉस्पिटल लेकर आए।

डॉक्टर ने जांच के बाद बंशी कोटेड को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल अश्विन को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल चौकी से हेड कांस्टेबल नारायणलाल अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं, रामसागड़ा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!