Aadhaar Card Address Update : घर बैठे आधार में अपडेट कर सकते हैं एड्रेस, इसके लिए देना होगी 50 रुपए फीस, देखें इसकी पूरी प्रोसेस

Aadhaar Card Address Update : कई लोगों को नौकरी या किसी दूसरे काम से बार-बार शहर बदलना पड़ता है। ऐसे में कई बार देखा जाता है लोग शहर या पता बदलने पर आधार में इसे अपडेट नहीं करा पाते हैं। उन्हें ये झंझट का काम लगता है, जबकि ऐसा नहीं है। आपको आधार कार्ड में घर का पता बदलवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए शुल्क देना होगा। हम आपको इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

एड्रेस प्रूफ के साथ ऐसे करें आधार में पता अपडेट

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  • अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।
  • इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।
  • यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।
  • पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

बिना डॉक्यूमेंट के भी अपडेट कर सकते हैं पता
UIDAI परिवार के मुखिया (Head Of Family) की इजाजत से आधार में ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा भी देता है। इसके तहत घर का मुखिया ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट के लिए अपने बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के एड्रेस को अप्रूव कर कर सकता है। 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति HOF हो सकता है।

ये वीडियो भी देखे

ये है पूरी प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • हां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन अपडेट सर्विस का ऑप्शन मिलेगा, इसे चुनें।
  • इसके बाद आपको Head Of Family (HOF) बेस्ड आधार अपडेट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Head Of Family का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको 50 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा।
  • इसके बाद HOF के पास एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट भेजी जाएगी।
  • इसके बाद HOF को अपनी इजाजत देनी होगी।
  • वहीं अगर HOF एड्रेस शेयर करने की रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर देता है, तो आपका आधार एड्रेस अपडेट नहीं होगा।

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi