Aaj Ka Rashifal 22 May 2023 आज का राशिफल : इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार

Aaj Ka Rashifal 22 May आज का राशिफल : राशिफल के अनुसार आज यानी सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। तो दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के आज का दिन?



ग्रहों की स्थिति- बुध, गुरु और राहु मेष राशि में। सूर्य वृषभ राशि में। शुक्र और चंद्रमा मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु तुला राशि में। शनि कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष राशि- घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की तरफ लेकर जाएगा। व्यावसायिक स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम- संतान की स्थिति काफी अच्छी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये वीडियो भी देखे

मिथुन राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार लेकिन अभी थोड़ी कमजोरी का अनुभव करेंगे। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। प्रेम और संतान अभी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। बॅास या सरकारी तंत्र के लोग पूरा साथ निभाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- जोखिम से उबर चुक हैं। स्वास्थ्य में सुधार। यात्रा में लाभ। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। प्रेम- संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी प्रकार की परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- शादी- ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। प्रेमी- प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शत्रु भी नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुक होकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने- पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान थोड़ा सा भावुक बने रहेंगे। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू चीजें बढ़- चढ़कर के आपको मिलेंगी। भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि होगी। थोड़ा सा कलह से बचिए। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करें शुभ होगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!