Horoscope Today 31 July 2025 : आज 31 जुलाई 2025, गुरुवार को चंद्रमा तुला राशि में चित्रा नक्षत्र से गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के कारण गुरु, चंद्र और शुक्र के बीच नवम पंचम योग बन रहा है। इसके अलावा सूर्य और बुध के साथ केंद्र योग भी बन रहा है। यह स्थिति मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए विशेष लाभकारी है जबकि कन्या राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और रुके हुए पैसों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 86%
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। व्यापार में रुका हुआ माल निकलेगा। पारिवारिक सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय: पीले चंदन का तिलक लगाएं।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 85%
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 93%
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
सुबह के समय थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन दिन के दूसरे भाग में लाभ मिलेगा। निवेश के मामले में सतर्क रहें। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।
उपाय: श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 83%
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता या बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी।
उपाय: श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 86%
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्य से कठिनाइयों को पार करेंगे। शिक्षा और करियर में मानसिक एकाग्रता बनाए रखें।
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 81%
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
साहसिक फैसले लाभ देंगे। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में समय शुभ रहेगा।
उपाय: गुरु मंत्र “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः” का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 86%
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
नौकरी और बिजनेस में लाभ होगा। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी।
उपाय: लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 84%
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा।
उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 85%
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
प्रबंधन क्षमता से कार्य पूरे होंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: काली चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 89%
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
फंसा धन वापस मिलेगा। नए आय स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
उपाय: विष्णु जी की पूजा करें और मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जप करें।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 88%
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
पैतृक संपत्ति विवाद में जीत मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: ⭐ 87%