नाबालिग से रैप का आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार का ईनामी आरोपी 2 साल से फरार था

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग से रैप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 3 हजार रुपए का इनाम रखा था। आरोपी 2 साल से फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि 24 मई 2023 को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसमें बताया की वे गांव में एक शादी समारोह में गए थे। शाम के समय वापस घर आए तो 13 वर्षीय बेटी नहीं थी। आसपड़ोस कर रिश्तेदारों के घर पता करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।

वही बदनामी के डर से कोई रिपोर्ट पर तुरंत नहीं दी। पता करने पर बेटी को एक युवक अपहरण कर भगा ले जाने का लगा। जिस पर आरोपी युवक के गांव जाकर बेटी को वापस घर लेकर आए। इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने कई बार गुजरात भी गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया।

पुलिस ने आरोपी को नेशनल हाइवे 48 पर खेरवाड़ा पुलिया के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!