महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी



डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाए। वीडियो वायरल कर धमकियां दी। मामले में पुलिस बांसवाड़ा निवासी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि 24 फरवरी को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसने बताया कि साल 2020 में वह डूंगरपुर शहर के शहीद पार्क के पास एक किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। इस दौरान उसकी दोस्ती बांसवाड़ा नबीपुरा निवासी विकास गणाया पुत्र रणछोड़ गणाया के साथ हुई। विकास ने खुद को सरकारी कर्मचारी होना बताया। उसके साथ दोस्ती कर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया।

इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उसे पता लगा कि विकास मजदूरी करता है। कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है। उसने विकास से दूरी बना ली। इस पर विकास ने उसके अश्लील वीडियो बहन के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे। वहीं उसके साथ शादी नहीं करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी विकास को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!