सागवाड़ा। अन्तचर्तुर्थी पर गणेश विसर्जन व शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने पुलिस थाने में नगर के गणेश मंडलो की बैठक लेते हुए विसर्जन की जानकारी प्राप्त कर नगर के गणपति नगर के लोहारिया तालाब में प्रतिवर्ष की भाती सुर्यास्त से पूर्व करने के निर्देश दिये।
थाना परिसर में बुधवार को दोपहर में पुलिस उपअधीक्षक विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार मोहनलाल त्रिवेदी, थाना प्रभारी हरेन्द्रसिंह सौढा, न.पा.अधिकारी जितेन्द्र त्रिवेदी की मौजूदगी में गणेश मंडलो द्वारा गुरूवार को गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारीयो ने शांति पूर्वक गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकालने के निर्देश दिये गणेश मंडलो के पदाधिकारीयो ने बताया की स्थापित गणेश स्थल पर प्रात: से दोपहर तक श्रेष्ठ मुहूत में पूजा अर्चना की जायेगी उसके बाद बैण्ड बाजो के साथ भजन किर्तन करते हुए स्थापित गणेश स्थल से शोभायात्रा निकाली जायेगी जो नगर के मुख्य मार्गाे से होते हुए लोहारिया तालाब पहुंचेगी।
जहां सामूहित आरती कर गणेश प्रतिमाअेां का विसर्जन किया जायेगा। अधिकारीयो ने बताया की शोभायात्रा के दौरान शांति बनाये रखे तथा किसी प्रकार के शरारती तत्व नजर आने पर पुलिस को तुरन्त जानकारी देने तथा शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार का नशा नही करने तथा रास्ते में गुलाल वगेरह कंलर किसी की आंखो किसी समुदाय विशेष पर नही डाले जिससें शांति व्यवस्था में कोई व्यवधान हो। कानुन व्यवस्था बिगाडने वालो के विरूद्व शक्ति पूर्व कार्यवाही की जायेगी किसी को बक्शा नही जायेगा तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए नगर पालिका द्वारा नाव तैयारी की गई है जिसके द्वारा नगर पालिका कर्मीयो द्वारा विसर्जन किया जायेगा।
गणेश मंडल के किसी भी सदस्य पदाधिकारी को विसर्जन करने तालाब में जाने की स्वीकृति नही दि जायेगा। इस अवसर पर थाना एसआई सोमेश्वर, एएसआई हरिसिंह, हेड कानि.हरिसिंह, कानि.लोकेन्द्र सिंह सहित सभी गणेश मंडलो के अध्यक्ष व प्रतिनिधी सदस्य मौजूद थे।