ग्रामीणों को 1.27 करोड़ की डामर सड़क की सौगात, विधायक गणेश घोघरा ने किया शिलान्यास, ओडा बड़ा पंचायत में होगा निर्माण



डूंगरपुर/विधायक गणेश घोघरा ने शुक्रवार को ओडा बड़ा पंचायत में कोठारिया तालाब भेहणा से गामड़ी सीमा तक डामरीकरण सड़क का शिलान्यास किया। 1 करोड़ 27 लाख के बजट ये सड़क बनेगी। इससे लोगों को आने जाने में राहत मिलेगी। डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा आज शुक्रवार काे अपने विधानसभा क्षेत्र के ओडा बड़ा गांव पहुंचे। जहां पर गांव के लोगों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने विधायक का स्वागत किया।

विधायक गणेश घोघरा ने कोठारिया तालाब भेहणा से गामड़ी सीमा तक मिसिंग लिंक सड़क का शिलान्यास किया। ये सड़क 1 करोड़ 27 लाख रुपए के बजट से बनाई जायेगी। विधायक गणेश घोघरा ने कहा की गांव के लोगों की लंबे समय से नई सड़क की मांग थी। गहलोत सरकार ने इसे भी पूरा कर दिया। सड़क जल्द ही बनकर तैयार होगी। नई सड़क बनने से लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लोगों ने जो मांगा, जितना मांगा, उन्होंने देने का प्रयास किया है। अब मांगने की बारी कांग्रेस सरकार की है। लोग एक बार फिर कांग्रेस को वोट देकर सरकार बनाए। सरकार बनने पर इससे भी ज्यादा काम करके लोगों को सुविधा देने का काम करेंगे। इस दौरान बिछीवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीक्षांत पाटीदार, जिला परिषद सदस्य रेखा कलासुआ, पंचायत समिति सदस्य रोशन डामोर और सरपंच हितेश डामोर भी मौजूद रहे।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!