Aspur News : पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Aspur News : आसपुर सदर थाना पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले भी कई वारदातें की हैं और उसके ऊपर पुलिस ने 2 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने जानकारी दी कि 7 जून को पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली कि डूंगरपुर के सामान्य हॉस्पिटल में एक 15 वर्षीय नाबालिग 5 महीने की गर्भवती है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी चार साल पहले चली गई थी और वह मजदूरी का काम करते हैं। पीड़िता घर पर अकेली रहती थी।

लड़की के पिता के अनुसार, आरोपी लड़का पास ही रहता था और उसने लड़की के साथ भाई-बहन का रिश्ता बनाकर घर आने-जाने का सिलसिला शुरू किया। कुछ दिनों से पीड़िता को दर्द हो रहा था, इसलिए उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां जाकर पता चला कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ है।

इस मामले में एसपी मोनिका सेन के निर्देशन में पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता को विधिक सेवा प्राधिकरण के सामक्ष पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक सहायता प्रदान की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!