Banswara News : घरेलू बिजली से करंट की चपेट में आया पति-पत्नी, पत्नी झुलस गई जबकि पति की मौत

Banswara News : आनंदपुरी थाना इलाके के गमना गांव का दंपती घरेलू बिजली से करंट की चपेट में आ गया। पत्नी को करंट लगा तो बचाने गया पति चपेट में आ गया। पत्नी झुलस गई जबकि पति की मौत हो गई। महिला का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे के बाद गांव वालों ने जीएसस कर्मचारियों को हटाने और मुआवजा देने की मांग की है। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार- गमना गांव में किसान पन्नालाल (45) पुत्र बलमा के घर में शुक्रवार शाम 7 बजे हादसा हुआ। पन्नालाल की पत्नी ने लाइट जलाने के लिए स्विच दबाया था। स्विच को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई।

पत्नी के चिल्लाने की आवाज आई तो पास बैठा पन्नालाल उसे बचाने पहुंचा। पन्नालाल खुद करंट की चपेट में आ गया जबकि पत्नी झटके से दूर जाकर गिरी। करंट से पन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई।गांव वालों ने जीएसएस पर सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। घायल महिला को आनंदपुरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के विरोध में गांव वालों ने शनिवार को हंगामा किया। जीएसएस कर्मचारियों को हटाने और पन्नालाल के परिवार को सहयोग राशि देने की मांग की गई। मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!