Banswara News: धोखे में रखकर की शादी, दो माह बाद ही दुल्हन 6 लाख रुपए और 12 तोला सोना लेकर हो गई फरार, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज



Banswara News : बांसवाड़ा शहर निवासी एक लुटेरी दुल्हन शादी के 2 माह बाद ही 6 लाख रुपए और 12 तोला सोना ले उड़ी।

लुटेरी दुल्हन व दलालों के खिलाफ परिवाद पर कोर्ट के आदेश पर राजतालाब थाने में मामला दर्ज हुआ है।

लुटेरी दुल्हन आगरा निवासी सुमन पुत्री पप्पू सिंह, पप्पू पुत्र श्रवणलाल के साथ ही दलाल उदयपुर के खैरवाड़ा निवासी दिलीप पंचौरी पुत्र मणिलाल पंचौरी और हाउसिंग बोर्ड निवासी संदीप जैन पुत्र महेंद्र जैन को आरोपी बनाया गया है।

ये वीडियो भी देखे

राजतालाब पुलिस के अनुसार अनुसार पीड़ित के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि 2 साल पहले दोनों दलाल आए और बेटे की शादी कराने की बात करने लगे।

फिर आगरा की लड़की बताई साथ ही पीड़ित के परिवार को लेकर गए। वहां लड़की पसंद आने पर लड़की वाले बांसवाड़ा आ गए और 5 लाख रुपए लेने के बाद अग्रसेन वाटिका में सुमन के साथ शादी करा दी।

पीड़ित परिवार ने बहू को अंगूठी, चूड़ी, नाक, कान के साथ सोने हार व अन्य स्वर्ण आभूषण दिए। शादी के कुछ दिन बाद बहू अपने मायके चली गई। वहां से वापस आई तो घर वालों को प्रताड़ित करने लगी।

अलग-अलग काम के नाम से उसके परिजनों ने एक लाख रुपए और ले लिए। कुछ दिन बाद चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई। बेटा लेने गया तो कह दिया कि दलालों ने आपके घर 2 माह रहने का सौदा किया था।

इसलिए अब लेने मत आना, नहीं तो बलात्कार और दहेज प्रताड़ना के केस में अंदर करा देंगे। गौरतलब है कि पीड़ित परिवार ने शादी का खर्च भी स्वयं ही बांसवाड़ा में उठाया था। इसमें भी लाखों रुपए खर्च हो गए।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!