बांसवाड़ा लोकसभा सीट से बीएपी के राजकुमार रोत ने बीजेपी के महेंद्रजीत मालवीय को ढाई लाख वोटों से हराया

Lok Sabha Election Result 2024: भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय को करीब ढाई लाख वोटों से हरा दिया है।

Banswara Lok Sabha Elections 2024: बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय को 2,47,054 मतों से हरा दिया। फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

राजकुमार रोत को 8,20,831 वोट मिले। भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय को 5,73,777 और कांग्रेस के अरविंद डामोर को 61211 वोट मिले।

इस बार चुनावी मैदान में कांग्रेस से अरविंद डामोर, भाजपा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय और भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। कांग्रेस से भाजपा में आए महेंद्रजीत सिंह मालवीय उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। कांग्रेस ने बीटीपी को समर्थन दिया था। ऐसे में अरविंद डामोर कांग्रेस के सिंबल पर मैदान में उतर गए। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

यहां 26 अप्रैल को हुई वोटिंग हुई थी। कुल 72.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। काउंटिंग में सबसे कम राउंड डूंगरपुर विधानसभा के थे। यहां 243 मतदान केन्द्रों के लिए 14 टेबल पर काउंटिंग हुई।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!