भाविप का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा । भारत विकास परिषद् की सागवाड़ा शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह पंचायत समिति के सभागार में रविवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद् राजस्थान दक्षिण प्रान्त के अध्यक्ष मयंक दोसी थे। अध्यक्षता प्रान्तीय संगठन सचिव सुधीर वोरा ने की। विशिष्ठ अतिथि प्रान्तीय महिला संयोजिका गायत्री शर्मा, कुबेरलाल जोशी थे।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

निखिल सोमपुरा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रान्तीय महिला संयोजिका शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रत्येक शाखा को दो बेटियों को गोद लेकर उन बेटियों की लालन पालन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को राजस्थान दक्षिण प्रान्त में एनीमिया जांच शिविर रखा गया है।

जिसमें सभी शाखाओं को भागीदारी निभानी है। इस एक दिवसीय आयोजन में दक्षिण प्रान्त में 20 हजार से अधिक बालिकाओं की एनीमिया जांच की जाएगी। इसमें सभी बालिकाओं का पंजीयन किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि दक्षिण प्रान्त की ओर से 13 और 14 सितम्बर को उदयपुर में महिला सम्मेलन रखा गया है जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं को भाग लेना चाहिए।

संगठन सचिव वोरा ने कहा कि सेवा कार्य करने में उम्र कभी बाधक नहीं होती बस सेवा का जज्बा होना चाहिए। उन्होंने शाखा के सदस्यों को बुजुर्गों का साथ लेते हुए सेवा के अच्छे कार्य कर प्रान्त में शाखा का नाम रोशन करना चाहिए। वोरा ने सदस्यों ने शाखा की बैठकों में पति-पत्नी को साथ में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वयं के लिए तो मानव जीता आ रहा है लेकिन जिन्दगी मजा तभी है जब समाज के लिए जिया जाए। प्रान्तीय अध्यक्ष दोसी ने भी सबोधित किया। इस दौरान गोवर्धनलाल शर्मा, अशोक रावल, मोहनलाल भट्ट, ललित पंचाल मौजूद रहे। संचालन देवेन्द्र जैन ने किया। आभार कुबेरलाल जोशी ने व्यक्त किया।  समारोह में संगठन सचिव वोरा ने शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, सचिव रमेश वैष्णव एवं दिनेश शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करवाया।

प्रांतीय अध्यक्ष दोसी ने सह सचिव देवेन्द्र जैन, सह कोषाध्यक्ष नवनीत सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रशेख संघवी, संयोजक सम्पर्क श्याम भट्ट, सेवा जयन्तीलाल मोची, संस्कार डा. हितेश शाह, पर्यावरण अश्विन जैन, महिला सहभागिता भूमिका पंचाल, भारत को जानो प्रतियोगिता प्रभारी दिलीप गुप्ता, समूहगान प्रभारी सुभाष चन्द्र द्विवेदी, गुरुवन्दन छात्र अभिन्नदन प्रभारी शिवराम मोची, रक्तदान प्रभारी डा. विमल जैन, एनीमिया प्रभारी किशनलाल वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप गुप्ता, स्थापना दिवस प्रभारी ईश्वरलाल सुथार, वर्ष प्रतिपदा संयोजक भगवान लाल सेवक, संगठन सचिव रमेश पाटीदार, आत्म निर्भर भारत प्रभा गुप्ता, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं मालती शाह एवं कुटुंब प्रबोधन प्रभारी ममता सोनी को दायित्व ग्रहण करवाया।

संरक्षक मंडल में अशोक जैन, तेजप्रकाश गुप्ता, विश्वनाथ पण्ड्या, जीवनलाल पाटीदार एवं सलाहकार मंडल में नानुलाल मोड़ पटेल, अनिल वाड़ेल, नारायण लाल बनोत, दीपक शाह एवं निखिल सोमपुरा को शामिल किया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!