ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, परिजन की रिपोर्ट में मामला दर्ज



डूंगरपुर/रामसागड़ा थाना क्षेत्र के तोरण घाटी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

रामसागड़ा थानाधिकारी मणिलाल ने बताया की अरी पुत्र कोया मीणा निवासी जालुकुआ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मणिलाल ने बताया की उसका भतीजा जयपाल (30) पुत्र रमेश मेणात, निवासी जालुकुआ और जीवराम (21) पुत्र देवा मेणात, निवासी जालुकुआं दोनों रामसागड़ा से बाइक लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। तोरण घाटी के पास आगे एक सरियों से भरा ट्रैक्टर जा रहा था। उसी समय सामने से एक दूसरा ट्रैक्टर तेज गति से आया। इसे देख सरियों से भरा ट्रैक्टर सड़क के नीचे उतर गया। जबकि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे ने बाइक सवार जयपाल और जीवराम दोनों के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई। घटना के बाद लोग दौड़कर पहुंचे। वहीं, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद जीवराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल जयपाल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

ये वीडियो भी देखे

पुलिस ने जीवराम के शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!