भाजपा सागवाड़ा नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर

सागवाड़ा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा सागवाड़ा नगर मंडल के नेतृत्व में सोमवार को विधायक कार्यालय में सेवा पखवाड़ा को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि सांसद कनकमल कटारा रहे, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी, प्रधान ईश्वरलाल, पूर्व चेयरमैन बदामीलाल मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर भट्ट, हेमंतदादा पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया ने की।

कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और उद्बोधन से हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ जनता तक पहुँचाने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि कनकमल कटारा ने कहा कि प्रदेश सरकार मोहल्लों में शिविर आयोजित कर रही है ताकि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही उन्होंने आगामी नगर पालिका चुनावों के मद्देनज़र वार्डवार टोलियां बनाकर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार और  पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी ने भी शिविरों की रूपरेखा और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री राधाकृष्ण टेलर्स ने किया।

इस  मौके जिनमें हरिश्चंद्र सोमपुरा, मंगलेश वाडेल, विमल कलासुआ, माया गोगरोत, प्रकाश खटीक, संजय पोरवाल, करन हरिजन, विष्णु भासरिया, बालकृष्ण पाटीदार, योगेश सिंघवी, अर्जुन भाटिया, नरेश प्रजापत,अश्विन बोबडा सहित पदाधिकारी, पार्षदगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!