भाजपा कार्यकर्ताओं का बीएपी सांसद राजकुमार रोत के खिलाफ प्रदर्शन, वक्फ बिल के विरोध को लेकर फूंका पुतला

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

चिखली/डूंगरपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सांसद राजकुमार रोत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल चिखली के कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला दहन भी किया।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

प्रदर्शन का मुख्य कारण सांसद रोत द्वारा संसद में वक्फ बिल का विरोध करना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रोत आदिवासियों के नाम पर वोट लेते हैं, लेकिन जब आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा से जुड़े वक्फ बिल पर संसद में चर्चा हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया।

सीमलवाड़ा से प्रधान कारीलाल ननोमा, मंडल अध्यक्ष अनंत डामोर और अन्य नेताओं ने कहा कि सांसद रोत आदिवासी युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को ऐसे नेताओं से सावधान रहने की सलाह दी।

प्रदर्शन में राजेश पाटीदार, मणिलाल अहारी, देवेंद्र सिंह सोलंकी, भगवती देवी बामनिया, रणछोड़ पाटीदार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वेलचंद पाटीदार, कांतिलाल पाटीदार, प्रहलाद सिंह चौहान, भरतलाल धामोत, जयसिंह पारगी और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!