boAt Lunar Pro LTE Smartwatch : बोट ने लांच किया जिओ ई-सिम वाला स्मार्टवॉच



boAt Lunar Pro LTE Smartwatch : भारत की कंपनी boat ने एक नया Smartwatch लॉन्च किया है। इसमें आपको जिओ के ई-सिम (eSim) का सपोर्ट भी दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है।

कंपनी ने इसके सेल के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी है। इस स्मार्ट वॉच को Boat Lunar Pro Lte नाम दिया गया है। इस Smartwatch को आप ब्लूटूथ 5.2 से कनेक्ट कर सकते है। यह स्मार्ट वॉच एंड्रॉयड 7 और IOS 12 को सपोर्ट करती है।

इस Smartwatch को ब्लूटूथ से कनेक्ट करने के बाद नोटिफिकेशन की जानकारी, ताजा मौसम अपडेट जैसे कई स्मार्ट फीचर का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वही बात करें इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की तो इसमें आपको अमोलेड स्क्रीन मिलता है जो की 1.39 इंच का होगा। इसमें 577 mah की बैटरी दी जा रही है। जिससे 5 दिन का बैटरी बैकअप आराम से मिल जाएगा। वही स्टैंडबाय 30 दिन का दिया गया है।

ये वीडियो भी देखे

वही बात करे इसके स्पेशल फीचर्स की तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, spo2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और फिटनेस ट्रैकर दिए गए हैं। और आपके लिए स्मार्ट वॉच मे 100 से ज्यादा एक्टिविटी मोड भी दिया गया है।

लोगो को इसके प्राइस का इंतजार है। साथ ही इसके मार्केट मे लांच होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!