लापता बुजुर्ग का शव कुएं में मिला, 9 दिन से था लापता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; 5 किमी दूर मिली चप्पल



बोड़ीगामा बड़ा गांव में लापता बुजुर्ग का शव शनिवार को कुएं में मिला है। बुजुर्ग पिछले 9 दिन से लापता था। मृतक की चप्पल 5 किलोमीटर दूर एक ईंट भट्ठे पर पड़ी हुई मिली हैं। परिजनों के हत्या का आरोप लगाया है।

साबला थाना पुलिस के अनुसार लपनिया गांव निवासी जोरिया कनिपा (65) चार जनवरी को अपने घर से निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। इसके बाद 5 जनवरी को परिजनों के गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद शनिवार को जोरिया का शव बोड़ीगामा बड़ा गांव के बामणिया वाड़ा में एक कुएं में तैरता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

वहीं, पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की चप्पल 5 किलोमीटर दूर एक ईंट भट्ठे पर पड़ी हुई मिली हैं। पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर आसपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव को कुएं में फेकने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!