शादी के बाद दुल्हन जेवरात लेकर गायब, लेने जाने पर जान से मारने की धमकियां, दुल्हन समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

डूंगरपुर/धंबोला थाने में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के बाद दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात लेकर गायब हो गई। वहीं, दुल्हन को लेने जाने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मामले में दुल्हन समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

धंबोला थाना क्षेत्र के बोडामली गांव में रहने वाले जीतू पुत्र शंकर डामोर ने केस दर्ज करवाया है। जीतू मीणा ने बताया कि वह गुजरात और महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करता है। उसके बुजुर्ग माता-पिता घर पर रहते हैं। हरजी मीणा निवासी रास्ता उसके रिश्ते में मामा लगते हैं। मामा हरजी आए दिन घर आकर उसके माता-पिता से उसकी शादी की बात करते थे। इसके लिए दुल्हन देखने की भी बात करते। हरजी ने शादी के लिए शंकर अहारी मीणा निवासी सारोली की बेटी जीजा से शादी की बात चलाई। दोनों के बीच रिश्तेदारी तय हो गई और मई-जून 2023 में शादी करवाना तय हो गया।

हरजी मीणा ने शादी के लिए जेवरात बनवाने और देने की बात की। शादी के लिए 25 ग्राम सोने की नेकलेस, चांदी के कड़ले वजन 1 किलो और कमर जुड़ा वजन 250 ग्राम का बनवाया। इसके बाद दोनो परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई। शादी में करीब 2 लाख रुपए का खर्चा हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी जीजा दिए गए सोने-चांदी के जेवरात लेकर चली गई।

ये वीडियो भी देखे

दिवाली पर भी वह नहीं आई। उसे कई बार लेने के लिए गए, लेकिन उसकी पत्नी को नहीं भेजा। वहीं, अब लेने जाने पर जान से मारने के धमकियां दे रहे हैं। आरोपियों ने शादी के नाम पर जेवरात हड़प लिए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!