सागवाडा नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निलंबन का मामला, जिला कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम सौपा ज्ञापन



सागवाडा। नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निलंबन के मामले में विरोध तेज हो गया है | डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज कार्रवाई के विरोध में सागवाडा उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया | वही एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपते हुए निलंबन को बहाल करने की मांग की है |

जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता आज सागवाडा कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए | इस दौरान एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया ओर जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार के नेतृत्व में रैली के रूप में सागवाडा एसडीएम ऑफिस पहुंचे और सागवाडा नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन किया |

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सागवाडा नगर के कुछ दलबदलू भ्रष्टाचारी नेताओं व भूमाफियो के ईशारे पर असंवेधानिक ढंग से पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पदों से निलम्बित कर दिया है | उन्होंने कहा कि सागवाडा नगर की जनता द्वारा लोकतान्त्रिक तरीके से चुने गए कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के विरोध अपराध प्रमाणित हुए बगैर मात्र जांच के बहाने निलंबित करने की घटना लोकतंत्र का गला घोटने वाली कार्रवाई है |

ये वीडियो भी देखे

कांग्रेस इस घटना का पुरजोर शब्दों से विरोध करते हुए निंदा करती है | इधर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा | वही पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बहाल करने की मांग की है |

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!