विधायक घोघरा सहित 400 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज:पुलिस कर्मियों से की थी धक्का मुक्की, कलेक्ट्रेट में घुसने का किया था प्रयास

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर/कांग्रेस के डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा सहित 400 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। विधायक गणेश घोघरा ने इसे लोगों की आवाज को दबाने की कार्रवाई बताया है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डूंगरपुर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया था। बिजली, पानी, मनरेगा भुगतान सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व सांसद सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया था। विधायक को रोकने के दौरान जमकर धक्का मुक्की हुई थी। जिस पर एक महिला कॉन्स्टेबल को चोंट भी आई थी। इसे लेकर कोतवाली पुलिस की ओर से विधायक गणेश घोघरा, संजय जोशी को नामजद किया गया है। वहीं 400 कार्यकर्ताओं, समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने जैसी कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!