अर्जुनराम मेघवाल के मंत्री बनने पर मनाया जश्न



सागवाड़ा। बीकानेर से लोकसभा सांसद अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कानून और न्याय संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार का दायित्व मिलने पर सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सहित कार्यकर्ताओं ने नगर के गोल चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दलीचंद बुनकर वगेरी के नेतृत्व मे गोल चौराहे पर आतिशबाजी की गई व कार्यकर्ताओं आमजन को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। बुनकर ने बताया कि केंद्रीय सरकार में राजस्थान के लाडले नेता का कानून मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।


इस अवसर पर पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा, मंडल संयोजक प्रदीप गामोट, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दशऱथ खटीक, वगेरी सरपंच परतु डोडीयार, सुरेंद्र सिंह चौहान ,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिलीप कलाल, जिला महामंत्री यशवंत गवारिया, मडल महामंत्री चन्दन सिंह चौहान, नगर महामंत्री नीरज पंचाल, योगेश रावल, पंकज पाटीदार, कांतिलाल पाटीदार, मोर्चा नगर अध्यक्ष जगदीश मौची, पूर्व पार्षद मांगीलाल, एसटी मोर्चा शंकरलाल खाट, कारुलाल सुइल , कांतिलाल खटीक, पूर्व सरपंच सेलोता गंगा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!