राष्ट्रीय युवा दिवस पर शहरवासियों ने लगाई मैराथन दौड़, रक्तदान कर जिंदगी बचाने का दिया संदेश, स्वामी विवेकानंद को किया नमन



डूंगरपुर/स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर शहर में मैराथन दौड़कर स्वस्थ जीवन और एकता का संदेश दिया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान कर जिंदगी बचाने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर तिलक शाखा और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से डूंगरपुर शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। बच्चे से लेकर बूढ़े भारत माता के जयकारे लगाते हुए दौड़ में शामिल हुए। जिसके तहत शहर के प्रताप नगर चौराहे से मैराथन दौड़ शुरू हुई। जो प्रताप नगर चौराहे से रवाना होकर गांधी आश्रम, कलेक्ट्रेट रोड, तहसील चौराहे होते हुए शहर की गेपसागर की पाल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई।

शहरवासियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और स्वामी विवेकानंद के जयकारे लगाए। इसके बाद शहर के पंडित दीनदयाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर रक्तदान किया गया। रक्तदान कर लोगों को दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!