महिला आरक्षण बिल पर CM अशोक गहलोत बोले – पूरा होने जा रहा सोनिया गांधी का सपना

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

जयपुर। महिला आरक्षण बिल इस वक्त सुर्खियों में है। जनता हो या नेता सब के बीच महिला आरक्षण बिल पर चर्चा चल रही है। केंद्र सरकार और भाजपा महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक बता रहे हैं तो विपक्ष लगातार सवाल पर सवाल दागे जा रहा है। आज जयपुर मेट्रो रेल में सफर के दौरान राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, कल सोनिया गांधी ने कहा था कि ये राजीव गांधी का सपना था। हमें खुशी है कि 22 साल की लगातार कोशिश के बाद अब सोनिया गांधी का ये सपना पूरा होने जा रहा है। अगर आप हिंदुस्तान में महिलाओं को महत्व देते हैं तो यह एक क्रांतिकारी कदम है। बशर्ते इसे ईमानदारी से लागू किया जाए और इसमें सभी वर्गों की महिलाओं को हिस्सेदारी शामिल हो।

हर वर्ग की महिलाओं को मिले आरक्षण
जयपुर मेट्रो में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम अशोक गहलोत बोले – मैं उम्मीद करता हूं कि हर वर्ग में महिलाओं को आरक्षण मिले। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य वर्गों को जिस तरीके से पंचायत राज और स्थानीय शासन में आरक्षण मिला है, उसी रूप में आरक्षण मिले। संसद और विधानसभा में भी उसी तरीके से आरक्षण मिलना चाहिए। देश की 50 प्रतिशत महिला आबादी को अगर आप महत्व देते हैं, तो यह इस देश में स्वागतयोग्य कदम है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!