पाल पादर में कलेक्टर की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में भागीदारी निभाने का किया आव्हान

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर। जिले की ग्राम पंचायत पाल पादर में कलेक्टर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना वही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

वही चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में भागीदारी निभाने का आव्हान किया।बिछीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पालपादर राजकीय स्कूल में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की रात्रि चौपाल लगी। रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने  एक-एक कर ग्रामीणों की परिवेदनाए सुनी।

ग्रामीणों ने लिंबाडा फला वार्ड नंबर 1 बंद पुलिया को चालू करवाने, मां बाड़ी केंद्र खोलने, सीसी सड़क बनवाने  सहित अन्य परिवेदनाएं प्रस्तुत की।

जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर  समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित परिवेदनाओं का हाथों हाथ निस्तारण भी किया गया।

इधर चौपाल में कलेक्टर ने सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी ग्रामीणों को दी और अभियान में अपनी भागीदारी भी निभाने का आव्हान किया। इधर चौपाल में 10 वी और 12 वी कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!