Rajasthan Election 2023 : राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 1875 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 519 प्रत्याशी जयपुर संभाग में हैं। यहां 50 सीटें हैं। सबसे कम कोटा संभाग की 17 सीटों पर 128 प्रत्याशी हैं।
प्रदेशभर से 3432 नामांकन फॉर्म भरे गए थे। इनमें से 490 नॉमिनेशन फॉर्म वापस ले लिए गए। वहीं, 396 नामांकन कैंसिल हुए। प्रदेश में कुल 2365 प्रत्याशियों ने फॉर्म भरे थे। इनमें कई कैंडिडेट ने एक से अधिक नामांकन फॉर्म जमा किए थे। कई कैंडिडेट्स ने दो से तीन फॉर्म तक भरे थे।
संभागवार किस जिले में कितने प्रत्याशी
जयपुर संभाग– 5 जिलों की 50 सीटों पर 519 प्रत्याशी
- जयपुर जिले की 19 सीट पर 199 प्रत्याशी
- अलवर जिले की 11 सीट पर 113 प्रत्याशी
- सीकर जिले की 8 सीट पर 93 प्रत्याशी
- झुंझुनूं जिले की 7 सीट पर 71 प्रत्याशी
- दौसा जिले की 5 सीट पर पर 43 प्रत्याशी
जोधपुर संभाग- 6 जिलों की 33 सीटों पर 277 प्रत्याशी
- जोधपुर जिले की 10 सीट पर 82 प्रत्याशी
- जालोर जिले की 5 सीट पर 44 प्रत्याशी
- पाली जिले की 6 सीट पर 53 प्रत्याशी
- बाड़मेर जिले की 7 सीट पर 62 प्रत्याशी
- जैसलमेर जिले की 2 सीट पर 15 प्रत्याशी
- सिरोही जिले की 3 सीट पर 21 प्रत्याशी
उदयपुर संभाग- 4 जिलों की 28 सीटों पर 241 प्रत्याशी
- उदयपुर जिले की 8 सीट पर 73 प्रत्याशी
- राजसमंद जिले की 4 सीट पर 32 प्रत्याशी
- डूंगरपुर जिले की 4 सीट पर 35 प्रत्याशी
- बांसवाड़ा जिले की 5 सीट पर 40 प्रत्याशी
- चित्तौड़गढ़ जिले की 5 सीट पर 47 प्रत्याशी
- प्रतापगढ़ जिले की 2 सीट पर 14 प्रत्याशी
अजमेर संभाग- 4 जिलों की 29 सीटों पर 267 प्रत्याशी
- अजमेर जिले की 8 सीट पर 88 प्रत्याशी
- नागौर जिले की 10 सीट पर 81 प्रत्याशी
- भीलवाड़ा जिले की 7 सीट पर 61 प्रत्याशी
- टोंक जिले की 7 सीट पर 37 प्रत्याशी
बीकानेर संभाग- 4 जिलों की 24 सीटों पर 255 प्रत्याशी
- बीकानेर जिले की 7 सीट पर 76 प्रत्याशी
- श्रीगंगानगर जिले की 6 सीट पर 72 प्रत्याशी
- हनुमानगढ़ जिले की 5 सीट पर 51 प्रत्याशी
- चूरू जिले की 6 सीट पर 56 प्रत्याशी
भरतपुर संभाग- 4 जिलों की 19 सीटों पर 188 प्रत्याशी
- भरतपुर जिले की 7 सीट पर 73 प्रत्याशी
- धौलपुर जिले की 4 सीट पर 37 प्रत्याशी
- सवाई माधोपुर जिले की 4 सीट पर 42 प्रत्याशी
- करौली जिले की 4 सीट पर 36 प्रत्याशी
कोटा संभाग- 4 जिलों की 17 सीटों पर 128 प्रत्याशी
- कोटा जिले की 6 सीट पर 41 प्रत्याशी
- बूंदी जिले की 3 सीट पर 26 प्रत्याशी
- बारां जिले की 4 सीट पर 38 प्रत्याशी
- झालावाड़ जिले की 4 सीट पर 23 प्रत्याशी