कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा को पार्टी से नोटिस, गठबंधन प्रत्याशी का प्रचार नहीं करने पर 7 दिन में मांगा जवाब

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर/कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा को नोटिस दिया गया है। ये नोटिस कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जारी किया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी निर्देशों का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए ये नोटिस दिया है। जिसमें 7 दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अल्टीमेटम भी दिया है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारने के बाद समझौते के तहत बीएपी को समर्थन दे दिया था, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद से डूंगरपुर विधायक गठबंधन के तहत बीएपी प्रत्याशी की किसी सभा या रैली में नहीं पहुंचे। 24 अप्रैल को प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कुंआ में जनसभा की। उसमें भी विधायक गणेश घोघरा नहीं पहुंचे। इसे लेकर रंधावा ने नियमों को नहीं मानने वाले कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी थी। चुनाव होने के बाद रंधावा ने इसे लेकर डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पार्टी निर्देशों का पालन नहीं करने का हवाला दिया है। वहीं 7 दिन में नोटिस का जवाब पेश करने के लिए कहा है। जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!