कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 3 सितंबर को आएंगे चौरासी, उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Dungarpur News : भाजपा के बाद अब कांग्रेस के नेताओं का फोकस चौरासी विधानसभा उपचुनाव में जीत को लेकर है। कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले चौरासी विधानसभा क्षेत्र में अब भारत आदिवासी पार्टी का कब्जा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 3 सितंबर को डूंगरपुर के विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ फीडबैक लेंगे। वहीं 2 धार्मिक स्थलों पर दर्शनों का कार्यक्रम भी है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 3 सितंबर को डूंगरपुर के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। पाटीदार ने बताया कि डोटासरा दोपहर 3 बजे खेरवाड़ा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सड़क मार्ग से चौरासी पहुंचेंगे। चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उसके बाद वे गलियाकोट के शीतला माता मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं गलियाकोट विश्व प्रसिद्ध पीर फखरुद्धीन की दरगाह पर जियारत करेंगे। रात के समय सागवाड़ा में विश्राम करेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस के स्थानीय नेता उपचुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी उतारने की मांग कर रहे हैं। भारत आदिवासी पार्टी से गठबंधन को लेकर विरोध चल रहा है। दूसरी ओर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन दिया था। ऐसे में दोनों पार्टियां एक बार फिर उपचुनाव में गठबंधन की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!