भ्रष्टाचार खुले आम, नहीं सहेगा राजस्थान के तहत भाजपा का विरोध प्रदर्शन

सागवाड़ा। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार नगर मंडल सागवाडा द्वारा बाँसवाड़ा डुंगरपुर सांसद कनकमल कटारा के नेतृत्व में सागवाडा नगर के मांडवी चौक में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के क्रम में “भ्रष्टाचार खुले आम नहीं सहेगा राजस्थान” के स्लोगन का अनावरण किया गया।गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्लोगन अनावरण कार्यक्रम में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम जन के हित मे जमकर भड़ास निकाली।

सांसद कटारा ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार के मंत्री आपस मे एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है और कह रहे है कि भ्रष्टाचार के मामले में ये सरकार सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है जब कांग्रेस के मंत्री पब्लिक मीटिंग में स्वयं की सरकार पर आरोप लगा रहे है तो आम जन का क्या हाल होगा ये समझने की जरूरत है। सरकार एक तरफ महंगाई राहत केम्प का खोखला नाटक कर रही है दूसरी तरफ बिजली की दरों में अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में छटी बार इजाफा कर आम जनमानस की कमर तोड़ रही है। कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सोनी, नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, नेता प्रतिपक्ष पालिका मंडल सागवाडा हरिश्चन्द्र सोमपुरा, नगर महामंत्री नीरज पंचाल, नगर उपाध्यक्ष कांतिलाल खटीक, अश्विन जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री यशवंत गवारिया, एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष जगदीश मोची, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेश पंवार,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रियंक भासरिया, महामंत्री जुगल पंवार, पार्षद मंगलेश वाडेल, संजय जैन, जयेश पंचाल, पुनीत पंचाल, नीलेश शाह, रमेश सेवक, हेमंत देसाई, सावन सेवक, हेमंत शुक्ला सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!