दशा माताजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 1 फरवरी से, तैयारियां जोरों पर

Dasha Mataji Temple Sagwara

सागवाड़ा। नगर के खटीक समाज की ओर से धार्मिक नगरी सागवाड़ा में दशा माताजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 1 फरवरी से शुरू होगा। जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही हैं। नगर के मसानिया तालाब के किनारे पर स्थित दशा माताजी मंदिर की पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 1 से 5 फरवरी तक आयोजित होगा।

Dasha Mataji Temple Sagwara

जिसमे 11सौ कलश की शोभायात्रा और 21कुंडीय महायज्ञ होगा। आयोजन के पहले दिन 1 फरवरी को हेमाद्री श्रवण एवं दश विधि स्नान, 2 फरवरी को मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना, श्रीदुर्गाशतचंडी पाठ, 3 फरवरी को मूर्ति संस्कार, मंदिर वास्तु एवं महाप्रसाद के साथ ही शाम को भजन संध्या, 4 फरवरी को कलश शोभायात्रा, महाप्रसाद एवं शाम को भजन संध्या और 5 फरवरी को शिखर प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महाआरती, महाप्रसाद व शाम को भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा।

कार्यक्रम को लेकर खटीकवाड़ा मौहल्ले को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं। वहीं समाज के वरिष्ठजन व युवा कार्यकम को अंतिम रूप देने में दिन रात लगे हुए हैं। आमंत्रण पत्रिकाएं वितरित की जा रही हैं।

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!