फर्श पर पड़ा मिला महिला का शव, 4 महीने पहले हुई थी शादी, पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका



डूंगरपुर।सदर थाना क्षेत्र के ददोडिया गांव में एक महिला का शव घर में फर्श पर पड़ा हुआ मिला। महिला के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। 4 महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये वीडियो भी देखे

सदर थाना पुलिस के अनुसार गंधवा निवासी माया (21) की शादी 4 महीने पहले सदर थाना क्षेत्र के ददोडिया गांव निवासी राजू अहारी से हुई थी। सोमवार को माया का पति राजू और सास घर से मंदिर गए हुए थे। कुछ देर बाद जब वे घर लौटे तो घर के अंदर माया फर्श पर पड़ी हुई थी। रस्सी का एक फंदा उसके गले में बंधा हुआ था। रस्सी का एक टुकड़ा ऊपर लटका हुआ था। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!