जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता कल से



सागवाड़ा। वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय में 67 वी जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 8 सितम्बर से प्रारंभ होगी।

ये वीडियो भी देखे

मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी नरेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 8 सितंबर को सुबह 9 बजे डुंगरपुर विधायक गणेश घोगरा के मुख्य आतिथ्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश खोड़निया की अध्यक्षता एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत भट्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता व जेठाना सरपंच संगीता डामोर के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित होगा। वही समापन समारोह 12 सितंबर को सुबह 10 बजे सांसद कनकमल कटारा के मुख्य आतिथ्य, जिला प्रमुख सूर्या अहारी की अध्यक्षता एवं प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व विधायक अनिता कटारा, पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा, भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष कांतिलाल डामोर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार व भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगा।

mera sagwara news

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!