डोटासरा ने भाजपा प्रत्याशी मालवीया को बताया गद्दार, कहा- कांग्रेस ऐसों को सबक सिखाएगी, बांसवाड़ा-डूंगरपुर को भाजपा से करवाएंगे आजाद

डूंगरपुर/कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- जैसे आदिवासियों ने अंग्रेजों के सामने नहीं झुक कर देश को आजाद कराया। वैसे ही अब बांसवाडा-डूंगरपुर को भाजपा से आजाद करवाएंगे। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार बताया।

उन्होंने कहा- कांग्रेस के साथ गद्दारी करने वाले महेंद्र जीत सिंह मालवीया को सबक सिखाना है, उसे हराना है। ये कांग्रेस ने तय कर लिया है। डोटासरा बुधवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कुआं गांव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार रोत के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।

डूंगरपुर

ये वीडियो भी देखे

डोटासरा ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- अगर तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार आ गई तो न आदिवासी बचेगा, न ही देश बचेगा, न लोकतंत्र बचेगा और न ही संविधान बचेगा। भाजपा को 400 पार सीट लाकर संविधान बदलना है, वोट का अधिकार समाप्त करना है और आपका आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के पहले फेज में भाजपा की हवा उड़ गई है। 102 सीटों में से भाजपा की 20 सीट भी आने वाली नहीं है।

400 सीट का ख्वाब देखने वाली भाजपा लोकसभा चुनाव में 150 के अन्दर ही सिमट कर रह जाएगी। डोटासरा ने कहा- जैसे आदिवासियों ने अंग्रेजों के सामने नहीं झुक कर देश को आजाद कराया। वैसे ही अब बांसवाडा-डूंगरपुर को भाजपा से आजाद करवाएंगे। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीतसिंह मालवीया पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार बताया। उन्होंने कहा- कांग्रेस के साथ गद्दारी करने वाले महेंद्र जीत सिंह मालवीया को सबक सिखाना है, उसे हराना है। ये कांग्रेस ने तय कर लिया है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रचार के अंतिम दिन आज बुधवार को पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा व कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। डोटासरा व प्रभारी रंधावा ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार रोत के समर्थन में चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कुआ गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

इंडिया गठबंधन की बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा व कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कुआं गांव पहुंचे। डूंगरपुर- बांसवाड़ा के कांग्रेसी नेताओं और बीएपी के नेताओं ने डोटासरा व प्रभारी रंधावा का स्वागत किया।

इसके बाद दोनों ने बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार रोत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रभारी रंधावा, बीएपी प्रत्याशी राजकुमार रोत, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित अन्य नेताओं ने भी भाजपा पर निशाना साधा।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!