डूंगरपुर/जिले को 4 विधानसभा सीटों पर रविवार को मतगणना हुई। दोपहर तक 4 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 35 प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला हो जाएगा। श्रीभोगीलाल पंड्या कॉलेज में मतगणना के लिए इस बार ईवीएम और डाक मात्र की काउंटिंग के लिए 64 टेबल लगाई गई। अलग-अलग विधानसभा में 21 से 30 राउंड में कुल 7 लाख 98 हजार 614 वोटों की काउंटिंग हुई। चौरासी विधानसभा सीट से बीएपी के राजकुमार रोत ने 69 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।
सबसे पहला रिजल्ट डूंगरपुर विधानसभा सीट को लेकर आ सकता है। वहीं, अंतिम रिजल्ट चौरासी विधानसभा सीट का रह सकता है। डूंगरपुर जिले की 4 विधानसभा सीटों पर 35 प्रत्याशियों के हार जीत का निर्णय होगा।
राजकुमार रोत 69,166 जीते और आसपुर से उमेश डामोर 23483 वोटों से आगे
| सीट | इस बार कड़ा मुकाबला | आगे/पीछे | 
| डूंगरपुर | बंशीलाल कटारा भाजपा, गणेश घोघरा कांग्रेस और कांतिलाल रोत बीएपी के बीच कड़ा मुकाबला। | कांग्रेस के गणेश घोघरा 11301 वोटों से आगे | 
| चौरासी | सुशील कटारा भाजपा, राजकुमार रोत बीएपी और ताराचंद भगोरा कांग्रेस के बीच टक्कर। | राजकुमार रोत 69 हजार 166 वोटों से जीते | 
| सागवाड़ा | शंकर डेचा भाजपा, कैलाश रोत कांग्रेस और मोहनलाल रोत बीएपी के बीच मुकाबला। | शंकरलाल डेचा 5010 वोटों से आगे | 
| आसपुर | गोपीचंद मीणा भाजपा और उमेश मीणा बीएपी के बीच सीधी टक्कर। | बीएपी के उमेश मीणा 23483 हजार वोटों से आगे | 
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 12-12 टेबल
अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेंद्र नागर ने बताया कि डूंगरपुर जिले के चारो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एसबीपी कॉलेज में होगी। डूंगरपुर, आसपुर, सागवाड़ा और सीमलवाड़ा प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग कमरों में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर सभी कर्मचारियों को एक घंटा पहले ही काउंटिंग के लिए आना होगा। सुबह 7 बजे एंट्री हो जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में ईवीएम से मतगणना के लिए 12-12 टेबल लगाए गए हैं। ईवीएम से मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर 3 -3 कर्मचारी लगाए है। इस तरह 144 कर्मचारी ईवीएम से मतगणना करेंगे।पोस्टल बैलट की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा में 4- 4 टेबल अलग से लगाए हैं। इस पर 4 -4 कर्मचारी पोस्टल बैलेट की छंटनी के बाद गिनती की जाएगी।
एडीएम हेमेंद्र नागर ने बताया सुबह 8 बजे सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी। आधे घंटे बाद 8.30 बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू हो जाएगी। करीब आधे घंटे बाद ही ईवीएम का पहला रुझान आ जाएगा। इसके बाद हर 10 से 15 मिनट में एक राउंड खत्म होगा और नए अपडेट आएंगे। इस तरह चारों विधानसभा सीटों में 21 से 30 राउंड में मतगणना पूरी होगी। दोपहर 1 बजे तक फाइनल रिजल्ट आ जाएगा।
डूंगरपुर की किस सीट से कौन उम्मीदवार
डूंगरपुर विधानसभा सीट
| उम्मीदवार | पार्टी | 
| 1. बंशीलाल कटारा | भाजपा | 
| 2. गणेश घोघरा | कांग्रेस | 
| 3. डॉ. दीपक घोघरा | बीटीपी | 
| 4. कांतिलाल रोत | बीएपी | 
| 5. देवराम रोत | निर्दलीय | 
| 6. देवेंद्र कटारा | आम आदमी पार्टी | 
| 7. गोतमलाल डामोर | भाकपा मार्क्सवादी | 
| 8. विजया देवी परमार | अभिनव लोकतंत्र पार्टी | 
| 9. जीवनलाल नगजी | बीएसपी | 
कुल वोटर: 1,91,543, वोटिंग हुई: 74.36%
चौरासी विधानसभा
| उम्मीदवार | पार्टी | 
| 1. सुशील कटारा | भाजपा | 
| 2. ताराचंद भगोरा | कांग्रेस | 
| 3. राजकुमार रोत | बीएपी | 
| 4. रणछोड़ ताबियाड | बीटीपी | 
| 5. महेंद्र बरजोड़ | निर्दलीय | 
| 6. उदय कुमार घोघरा | सपा | 
| 7. शंकरलाल बामणिया | इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी | 
| 8. विजयपाल | बीएसपी | 
| 9. शंकरलाल आमलिया | आम आदमी पार्टी | 
कुल वोटर: 2,04,5151, वोटिंग हुई: 81.76%
सागवाड़ा विधानसभा
| उम्मीदवार | पार्टी | 
| 1. शंकरलाल डेचा | भाजपा | 
| 2. कैलाश कुमार रोत | कांग्रेस | 
| 3. मोहनलाल डिंडोर | बीटीपी | 
| 4. मोहनलाल रोत | बीएपी | 
| 5. पन्नालाल डोडियार | निर्दलीय | 
| 6. शिवलाल बदिया | आम आदमी पार्टी | 
| 7. गोवर्धन ननोमा | निर्दलीय | 
| 8. देवीलाल अहारी | निर्दलीय | 
| 9. मानसिंह रोत | निर्दलीय | 
| 10. अमृतलाल अहारी | बहुजन मुक्ति पार्टी | 
| 11. दलजी डेंडोर | बीएसपी | 
कुल वोटर: 2,03,527, वोटिंग हुई: 74.13%
आसपुर विधानसभा
| उम्मीदवार | पार्टी | 
| 1. गोपीचंद मीणा | भाजपा | 
| 2. राकेश रोत | कांग्रेस | 
| 3. उमेश डामोर | बीएपी | 
| 4. मुकेश कुमार | आम आदमी पार्टी | 
| 5. मुकेश | निर्दलीय | 
| 6. दिलीप कुमार | निर्दलीय | 
कुल वोटर: 1,99,029, वोटिंग हुई: 73.71%
ईवीएम की त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा
25 नवंबर को मतदान के बाद से सभी ईवीएम को एसबीपी कॉलेज में त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गई हैं। यहां मैन गेट पर शस्त्र सेना के जवान तैनात हैं, जबकि अंदर की तरफ बंकर बनाकर सुरक्षाकर्मी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम कर रहे हैं। त्रि स्तरीय सुरक्षा के बीच किसी की भी एंट्री नहीं है। वहीं, सीसीटीवी से भी पूरे मतगणना परिसर के निगरानी रखी जा रही है। यहां 13 सीसीटीवी कैमरे लगे है, जिससे सुरक्षाकर्मी और निर्वाचन विभाग नजर रखे हुए हैं।
सागवाड़ा में सबसे ज्यादा 2753 पोस्टल बैलट
डूंगरपुर जिले के चारों विधानसभा सीटों पर 1 दिसंबर तक 9 हजार 86 पोस्टल बैलट से मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा सागवाड़ा विधानसभा में 2753, डूंगरपुर में 2686, आसपुर में 1911 और चौरासी में 1736 पोस्टल बैलट से मतदान हुआ है। वहीं, 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे तक सर्विस मैन की ओर से पोस्ट से भेजे जाने वाले पोस्टल बैलट वैलिड होंगे। इससे पोस्टल बैलट में इजाफा हो सकता है।
					
		