डूंगरपुर।जिला कलेक्टर कार्यालय डूंगरपुर बैठक कक्ष में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार खुले एवं असफल बोरवेल में छोटे बच्चो के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओ की रोकथाम के दिशा निर्देश प्रदान करने एवं आवश्यक चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गयी।
बैठक मे जिला डूंगरपुर में कार्यरत विभिन्न वेधन इकाई फर्म के प्रतिनिधि, विकास अधिकारी समस्त जिला डूंगरपुर, आयुक्त नगर परिषद डूंगरपुर, भूजल वैज्ञानिक भूजल विभाग डूंगरपुर ने भाग लिया।
बैठक में अधिशासी अभियंता भूजल विभाग डूंगरपुर द्वारा ड्रिलिंग एजेंसी प्रतिनिधियो को वेधन किए गए किसी भी बोर को खुला नहीं छोडने एवं वेल्डिंग द्वारा केप से पूरा बंद करने की तथा अन्य सभी राज्य स्तर पर जारी गाइड लाइन की कठोरता से पालना करने हेतु चर्चा कर जानकारी दी गयी ।
Related Posts:
पेट्रोल -डीजल खत्म होने से कई गाड़िया रुकी, पंपों पर हड़ताल का असर, लोग बोले- सरकार को वैट कम करना च...
स्कूल के नाम पर चर्च में अवैध धर्मांतरण का विवाद: डूंगरपुर में पुलिस ने रोकी गतिविधियां
जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक : पीएचईडी इंजीनियर्स करेंगे सभी ब्लॉक में पानी की सप्लाई की जांच
तीसरी मंज़िल से गिर बच्ची, खेलते हुए रेलिंग से कूदी बच्ची, घटना सीसीटीवी कैमरा में हुई कैद, गोकुलपुर...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

