Dungarpur News : धूमधाम से मना ईद का त्यौहार, जुलूस निकाला, ईदगाह पर पढ़ी नमाज व दुआ को उठे हजारों हाथ

Dungarpur News : मुस्लिम समाज की ओर से सोमवार को ईदुलजुहा मनाया जा रहा है। ईद को लेकर शहर में जुलूस निकाला गया। जो शहर के कई रास्तों से होते हुए ईदगाह पहुंचा। जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं की। वहीं, मुस्लिम समाज की ओर से कुर्बानी दी गई।

Eid Ul Adha 2024 : मुस्लिम समाज की ओर से ईदुलजुहा का पर्व मनाया जा रहा है। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोग मदीना मस्जिद के पास इकट्ठे हुए। इसके बाद शहर काजी की सदारत में ईद का जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के कानेरा पोल, मोची बाजार, पुराना अस्पताल, गैपसागर की पाल, तहसील चौराहा, नवाडेरा से होते हुए ईदगाह पहुंचा। इस दौरान मुस्लिम समाज के बच्चे और पुरुष कौमी लिबास पहने हुए थे।

Eid Ul Adha 2024 in dungarpur

Watch YouTube Video & Subscribe Now

ईदगाह पहुंचने के बाद शहर काजी की सदारत में मुस्लिम समाज के लोगो की ओर से ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाया। वहीं, देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई। डूंगरपुर शहर समेत सीमलवाड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट, आसपुर क्षेत्र में भी ईद को लेकर सामूहिक नमाज के आयोजन किए गए।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!