Dungarpur Accident News: डूंगरपुर के बिछीवाड़ा के चुंडावाड़ा गांव शनिवार देर शाम को स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चुंडावाड़ा ओटा फला निवासी अरजी और दरियापाड़ा निवासी शांति स्कूटी से घर लौट रहे थे।
रास्ते में चुंडावाड़ा गांव में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर सवार पाली सोड़ा निवासी जयदीप, परेश, अंकुश और जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर बिछीवाड़ा 108 एंबुलेंस के पायलट मोहन तावड़ और ईएमटी छगनलाल ताबियाड़ मौके पर पहुंचे। घायलों को बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जयदीप को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Related Posts:
प्रेम संबंधों के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, कॉल रिकॉर्ड से खुला राज
कोष कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोचा, उदयपुर एसीबी ने की कार...
बारात की विदाई होते ही पथराव, बारात में आई 4 कारे, 10 बाइक क्षतिग्रस्त, दूल्हे समेत 2 घायल
चौरासी उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की नई शुरुआत: सादडिया में आयोजित सम्मेलन, पंचायत चुनाव में एकजुट...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

