Dungarpur News: शादी से पहले दुल्हन की मौत पर प्रजापति समाज का प्रदर्शन, पुलिस जांच पर उठे सवाल

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Dungarpur News: डूंगरपुर के शिवराजपुर गांव में शादी से पहले दुल्हन नेहा प्रजापति की संदिग्ध मौत के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली। प्रजापति समाज ने किया आक्रोश प्रदर्शन, जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर, राजस्थान – सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में शादी से एक दिन पहले दुल्हन की संदिग्ध मौत के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 18 अप्रैल को नेहा प्रजापति का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। 19 अप्रैल को उसकी शादी तय थी, लेकिन यह हर्ष का माहौल मातम में बदल गया।

नेहा की मौत के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रजापति समाज के लोगों ने गुरुवार को डूंगरपुर शहर में जोरदार आक्रोश रैली निकाली और कलेक्ट्री के सामने प्रदर्शन किया। हाथों में “नेहा को न्याय दो” जैसी तख्तियां और बैनर लिए समाज के लोग शहर की सड़कों पर उतरे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने सात दिन में मामले का खुलासा करने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई प्रगति नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उदयपुर संभाग स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रजापति समाज का प्रदर्शन

लोगों ने पुलिस जांच में लापरवाही का आरोप लगाया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कलेक्ट्री के सामने प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा, लेकिन प्रशासन की निगरानी में स्थिति नियंत्रण में रही।

प्रजापति समाज का प्रदर्शन

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!