Dungarpur News : शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति ने रैली निकालकर प्रदर्शन, 2 कार्यकर्ताओं की मौत पर जताई हत्या की आशंका, कलेक्ट्रेट पर दिया धरना



Dungarpur News : शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति के 2 कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में हुई मौत के विरोध में हत्या का अंदेशा जताया है। शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।

शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति के कार्यकर्ता गुरुवार को डूंगरपुर शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आदिवासी छात्रावास में एकत्रित हुए। समिति के प्रदेशध्यक्ष शंकरलाल कटारा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल कटारा ने कहा कि आदिवासी इलाके में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति ने पिछले 10 साल से डूंगरपुर कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गया। हीराता निवासी सचिन और चेतन समिति के पुराने कार्यकर्ता थे और रोजाना धरने पर बैठा करते थे। 2 दिसंबर को सतीश और चेतन धरने से अपने गांव लौट रहे थे। उस समय तीजवड़ के पास गलत दिशा से आ रहे एक ट्रोले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

ये वीडियो भी देखे

प्रदेश अध्यक्ष कटारा ने इस हादसे को साजिश बताते हुए दोनों कार्यकर्ताओं की हत्या होने का अंदेशा जताया है। कटारा ने कहा कि धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए प्रशासन से मांग की गई है कि हादसे की इस घटना को हत्या मानते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। कटारा ने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!