डूंगरपुर : सेवा आचार्य भरत नागदा को मिलेगा भारत गौरव पुरस्कार, पेरिस में 05 जून को करेंगे सम्मानित



डूंगरपुर : मुस्कान संस्थान के संस्थापक भरत नागदा को फ्रांस की संसद में भारत गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। 05 जून को फ्रांस की राजधानी पेरिस में ये कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अनु कपूर के साथ ही सेवा आचार्य भरत नागदा भारत गौरव अवार्ड हासिल करेंगे।

इसके लिए भरत नागदा रविवार को फ्रांस के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें संस्थान से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। डूंगरपुर के भरत नागदा मुस्कान संस्थान के संस्थापक और मुस्कान वात्सल्य धाम के सेवा आचार्य हैं।

मुस्कान संस्थान की ओर से 30 साल से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। डूंगरपुर में किशोर गृह, वृद्धाश्रम, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाते हैं। वहीं, संस्थान के माध्यम में कई दिव्यांगजनों को भी राहत मिली है। उनके सेवा कार्यों की वजह से फ्रांस में भारत गौरव पुरस्कार से समानित किया जाएगा।

ये वीडियो भी देखे

भरत नागदा ने बताया- ये सम्मान समारोह फ्रांस की राजधानी पेरिस में 5 जून को आयोजित होगा। जिसमे में भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अनु कपूर को भी भारत गौरव अवार्ड मिलेगा। ये पुरस्कार पूर्व में राजस्थान से मेवाड़ राजपरिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, प्रसिद्ध कवि और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शैलेश लोढ़ा, जैनाचार्य पुलक सागर महाराज, आर्यिका ज्ञानमती माताजी को भी इससे नवाजा जा चुका है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!