दशहरा पर्व की धूम : कल सागवाड़ा में 36 फीट रावण दहन के साथ गूंजेगी आतिशबाजी

सागवाड़ा। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार को नगर के महिपाल खेल मैदान में रावण दहन के साथ मनाया जाएगा। नगर पालिका की ओर से किए जा रहे इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

रावण दहन से पूर्व भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महिपाल मैदान से प्रारंभ होकर सदर बाजार, मांडवी चौक और पोल का कोठा से होती हुई पुनः महिपाल खेल मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की वेशभूषा में कलाकार शामिल रहेंगे, जिनका नगर में जगह-जगह स्वागत होगा।

महिपाल खेल मैदान में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका कर्मियों, नगरवासियों सहित आसपास ग्रामीणों की मौजूदगी में रावण दहन कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर पहले 35 फीट ऊंचे लक्ष्मण और मेघनाथ का दहन होगा, जबकि अंत में 36 फीट ऊंचे रावण का दहन आकर्षक आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!