बुजुर्ग ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, रात को खाना खाकर सोए थे पति-पत्नी, बेटों के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा/जेठाना गांव में एक बुजुर्ग ने अपने घर के चौक में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार जेठाना गांव निवासी नाथू (60) पुत्र कचरा ढोली और उसकी पत्नी घर पर अकेले रहते हैं। उसके लड़के अहमदाबाद में काम करते हैं। गुरुवार रात को नाथू और उसकी पत्नी खाना खाकर सोए थे। शुक्रवार सुबह जब नाथू की पत्नी उठी तो नाथू का शव चौक में चुन्नी से फंदा लगाकर लटका हुआ था।

घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, सागवाडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक के 3 बेटों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!