टामटिया बांध में नहाने गए 6 बच्चो के पिता की डूबने से मौत, 15 फीट गहरी काई में जाकर फंस गया था



सागवाड़ा। वरदा थाना क्षेत्र के टामटिया बांध में नहाने गए 6 बच्चो के पिता की डूबने से मौत हो गई। बांध के बैक वाटर में 15 फीट की गहराई में काई में फंस गया। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

वरदा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया की भचड़िया निवासी मणिलाल (45) पुत्र शंकर रोत मीणा टामटिया बांध में नहाने के लिए गया था। बांध के बैक वाटर में नहाते समय वह पानी की गहराई में चला गया। जिससे वह पानी में डूबने लगा। उसे देख आसपास खेतो में काम कर रहे लोग दौड़कर आए। लेकिन तब तक वह पानी की गहराई में डूब गया। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। डूंगरपुर से गोताखोर ललित श्रीमाल को मौके पर बुलाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 15 फीट गहराई में डूबे मणिलाल रोत के शव को बाहर निकाला जा सका।

ये वीडियो भी देखे

ललित श्रीमाल ने बताया की शव काई में फंसा हुआ था। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। मृतक मणिलाल के 6 बच्चे है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

ये भी पढ़े : PAN Aadhar Link : ये महीने की आखरी 30 तारीख तक पैन आधार लिंक कराना अनिवार्य है, जाने लिंक करने का तरीका

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!